Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डद पॉली किड्स वसंत विहार ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक दिवस

द पॉली किड्स वसंत विहार ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक दिवस

देहरादून। पॉली किड्स वसंत विहार ने अपना वार्षिक दिवस समारोह मनाया। सत्र में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया और समारोह में 400 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विषय 9 और 5 कनेक्शन रखा गया था जो नौ रस और पांच तत्वों पर प्रकाश डालता है। विद्यार्थियों ने विभिन्न रसों और तत्वों को दर्शाने और मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य और नाटकों का प्रदर्शन किया। शाखा द्वारा कुल 14 कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिनमें शामिल थे-श्रृंगार रस, अदभुत रस, भयानक रस, विभस्त रस, करुणा रस, वीररस, शांत रस, हास्य रस, रुद्र रस, वायु तत्व, जल तत्व, अग्नि तत्व, पृथ्वी तत्व और आकाश तत्व। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय “अरविंदनभा शुक्ला “उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द पॉली किड्स देहरादून के अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने कहा ष् यह 13वां वार्षिक समारोह दिवस हमारी शाखा द पॉली किड्स वसंत विहार के अस्तित्व के संक्षिप्त 15 वर्षों में विविध कौशल और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रतिभा, रचनात्मकता और एकता का उत्सव होने का वादा करता है। द पॉली किड्स ने 33 शाखाएँ स्थापित की हैं, पिछले वर्ष के दौरान पॉली किड्स में100ः की वृद्धि हुई है। पॉली किड्स ने खुद को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित किया है। स्कूल ने 2018 में भारत में शीर्ष 100 प्रीस्कूल पुरस्कार और भारत शिक्षा रतन पुरस्कार जीता है। कार्यक्रम में निदेशक नंदिता सिंह, कैप्टेन रोहित सिंह, रंजना महेंद्रू, सिद्धार्थ चंदोला, माधवी भाटिया, श्रीमती विश्नोई, उदय गुजराल, गीतिका और शोभित, ऋषभ डोभाल, रितु गुजराल, विनोद, सिस्टम-ऑर्डिनेटर दिव्या जैन, दीप्ति सेठी, हेड मिस्ट्रेस शिवानी माज़ारी, गीतांजलि, पूनम निगम, दिव्या अग्रवाल और द पॉलीकिड्स का पूरे स्टाफ ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments