Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डद पॉली किड्स स्कूल डी.एल. रोड और नींबूवाला ब्रांच ने धूमधाम से...

द पॉली किड्स स्कूल डी.एल. रोड और नींबूवाला ब्रांच ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

देहरादून। द पॉली किड्स स्कूल डी.एल.रोड और नींबूवाला ब्रांच ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम सर्वे आफ इंडिया ऑडिटोरियम देहरादून में मनाया गया। द पॉली किड्स स्कूल के डी.एल.रोड और नींबूवाला ब्रांच के वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और रामायण पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिकोत्सव में 350 नन्हें बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखने को मिली और जिसमें 800 अभिभावकों ने प्रस्तुतियों को बहुत पसंद किया।
इस अफसर पर मुख्य अतिथि एम. एल. ए. सविता कपूर और विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर के एल तलवाड़ मौजूद रहे। श्टेल्स ऑफ इंडियाश् थीम पर आधारित प्रस्तुतियों में सम्राट अशोक द्वारा सशस्त्र विजयों का परित्याग कर बौद्ध धर्म को अपनाने और मानवता की सेवा को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रानी पदमावत के साहस और शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दिये जाने की घटनाओं के सजीव चित्रण को दर्शकों ने खूब सराहा। रामायण थीम पर आधारित प्रस्तुतियों में राम जनम उत्सव, सीता स्वयंवर , वनवास गमन, सीता हरण और हनुमान चालीसा के दृश्य देखकर सभी भावभोर हो गए। स्कूल के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण और संस्कारवान शिक्षा देना द पाली किड्स स्कूलों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर निर्देशक रंजना महेंद्रू, राजेश गुजराल, मुकेश गुजराल, ऋषभ डोभाल, रोहित सिंह, शिप्रा आनंद, सिद्धार्थ चंदोला, शोभित, विनोद भट्ट, कोमल, तरुण ठाकुर, सिस्टम कोऑर्डिनेटर दिव्या जैन, इवेंट कोऑर्डिनेटर दीप्ति सेठी और प्रिंसिपल संगीता मल्होत्रा और दिव्या अग्रवाल मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments