Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यापारियों का इंडियन बैंक पर प्रदर्शन, मैनेजर का किया घेराव

व्यापारियों का इंडियन बैंक पर प्रदर्शन, मैनेजर का किया घेराव

रुद्रपुर: व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में शहर के आर आर क्वाटर में स्थित इंडियन बैंक पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने  प्रदर्शन के बाद मैनेजर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बैंक पर व्यापारी के खाते से अलग-अलग तरीको से रुपये काटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बैंक से खाता धारकों के काटे गए रुपये को वापस करने की मांग भी की I

बुधवार को  व्यपार मंडलश अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी और मेडिकल स्टोर संचालक इंडियन बैंक पहुचें। व्यापारियों ने बैंक पर व्यापारी के खाते से रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों के प्रदर्शन के चलते  बैंक में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापार करने के लिए व्यापारी बैंक से लिमिट लेते हैं। इसमें लिमिट का 10.9 फीसदी व्याज का प्रावधान है, लेकिन बैंक व्यापारियों से 16 फीसदी से अधिक ब्याज ले रहा है। साथ ही व्यापारियों की सहमति के बिना ही उनके अलग अलग तरीके के इंसोरेंस कर रुपये काटे जा रहे हैं।

इस मौके पर व्यापारी मंडल प्रदेश महामंत्री राजेश बंसल, आशू ग्रोवर, रमेश गुलाटी, रजत बत्रा, अनीश सुखीजा, सर्वेश अरोरा, राजीव अनेजा, सतीश अरोरा, अमित चिलाना, हेमंत चिलाना, आशीष बांगा,जुगल किशोर, अरुण पुंशी, श्रवण छाबड़ा, विशाल हुडिया, हरेंद्र पोपली आदि व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments