Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

देहरादून: प्रेम प्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है, सूचना युवति द्वारा ही इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया था। सूचना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के चलते वहां के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गयी। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस रवाना की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में यह सामने आया कि जिस लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा थाI

जानकारी के मुताबिक युवति की मां का देहांत हो गया है, पिता ने दूसरी शादी कर ली है। युवति अपने ताऊ के साथ रहती है, जिसका नगदपुरी के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो किसी टूट गया जिस कारण युवति ने असमंजस में आकर आत्महत्या करने की बात को इन्सटाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर शेयर किया।

पुलिस ने युवति को समझा बुझाकर उसके ताऊ व अन्य परिजनों के सुपुर्द किया। वर्तमान में उक्त लड़की सही सलामत है, तथा अपने किए पर माफी मांग रही है। लड़की की काउंसलिंग की गई है जिसके द्वारा विश्वास दिलाते हुए बताया कि वह भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यह भी बताया कि इन दिनों एसटीएफ द्वारा साइबर अपराधों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिसके सम्बन्ध में फेसबुक के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन से सम्पर्क कर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को एसटीएफ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिस क्रम में राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किये जाने सम्बन्धी सूचना ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त होती है तो उसकी सूचना मेटा कम्पनी (फेसबुक, इन्सटाग्राम, व्हट्सएच) पर तुरन्त यूएसए से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिये पुलिस उपाधीक्षक साइबर को देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments