Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनेशनल गेम्स को लेकर केन्द्रीय खेल मंत्री ने मिले सीएम

नेशनल गेम्स को लेकर केन्द्रीय खेल मंत्री ने मिले सीएम

देहरादून। इसी महीने उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशनल गेम्स की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्र के तमाम मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें नेशनल गेम्स से संबंधित तमाम जानकारियां दी और गेम्स के दौरान उत्तराखंड में आने का न्यौता भी दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिए जाने के लिए बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए धनराशि स्वीकृत का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में स्थित आइस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर इण्डोरआर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया। सीएम ने खेल मंत्री से राज्य के तमाम जनपदों की बात रखी। सीएम ने आगे बातचीत में कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के लिए खेल मंत्रालय स्वीकृति करने का कष्ट करें। जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों के मनोबल एवं उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान होगी। वहीं सीएम से बातचीत के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments