Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण, मशीनरी जब्त व...

निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रखने पर उपकरण, मशीनरी जब्त व सम्बन्धितों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्जः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग की अनुमति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रिलाईंस जीयो को कार्यों हेतु 15 दिन, पेयजल, यूयूएसडीए, गेल एवं यूपीसीएल को सशर्त 21 दिन की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं शर्तें पूरी करें तथा पुराने कार्यों का पूर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करें तो मौके पर ही मिलेगी अनुमति। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंनता लोनिवि को निर्देशित किया कि दीपावली एवं राज्यस्थापना दिवस के मध्यनजर रखते निर्माण कार्यों की अनुमतियां जारी की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शर्तों के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यूयूएसडीए को निर्देशित किया कि जिन स्थानों दून यूनिवर्सिटी, मोथोरोवाला, कैनाल रोड अािद स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गया है के सम्बन्ध में मुख्य अभियंता की ओर जारी प्रमाण पत्र के बाद ही कार्यों की दी जाएगी तथा लोनिवि के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति निर्माण करने पर उपकरण जब्त होने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं यूपीसीएल के अधिकारियों द्वारा बैठक के दिन ही अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किये जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर अनुमति हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए, भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी। पेयजल निगम को मयूर विहार, ओम सिटी, चमन विहार, गैल को सर्वे चौक, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड, चूना भट्टा रायपुर, यूयूएसडीए को रायपुर एवं बंजारावाला, रिलाईस को छ नम्बर पुलिया, विद्युत विभाग को प्रेमनगर में सर्शत कार्यों की अनुमति दी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के बाद कार्य गतिमान रहने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के उपकरण मशीन जब्त के साथ ही सम्बन्धितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत रात्रि 10 से सुबह 05 के मध्य करने होंगे निर्माण कार्य। कार्य पूर्ण होने के बाद करना होगा सड़क निर्मााण। निर्माण कार्यों के दौरान कार्यस्थल पर बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा इंतजाम करने होंगे तथा रिफलेक्टर ड्रेस में रखने होंगे कार्मिक। बैठक में अपर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि, अधि.अभि लोनिवि, सहित यूपीसीएल, यूयूएसडीए, गैल, रिलाईंस जियो, पेयजल के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments