Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियो के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु

विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियो के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु

उत्तराखंड: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। किंतु ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियो को दस्तावेज का प्रिंट लाकर संबंधित आरओ के पास जमा कराना होगा।

चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, शुक्रवार से प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव के नामांकन कि प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिस दौरान प्रत्याशी 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव नामांकन के लिए सभी प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि दस हजार रुपये तय की गई है। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों के लिए पांच हजार रुपये की रकम निर्धारित की गयी है। जिसके बाद 29 जनवरी को नामांकन की छंटनी कि जाएगी। साथ ही प्रत्याशी 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इस बार नामांकन की प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी होगी। जिसके चलते चुनाव आयोग कि ओर से सुविधा पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी अपने फॉर्म डाउनलोड कर सकते है तथा फॉर्म भर कर शुल्क जमा करा सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments