Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन शुरू, लालजी देसाई ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन शुरू, लालजी देसाई ने किया ध्वजारोहण

देहरादून: कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सम्मेलन रविवार को राजधानी में रिंग रोड स्थित एक निजी होटल में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, जोन प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी एस प्यारी जान के दिशा निर्देशन में सुबह प्रारम्भ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की स सम्मेलन का प्रारम्भ ध्वजवंदन के साथ किया गया जिसमें वन्देमातरम और ध्वजगीत के साथ ध्वज वंदन किया गयाI इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने झंडे को सलामी दी एवं सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई ने ध्वजारोहण कियाI

इस मौके पर अपने सम्बोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित को सफल सम्मेलन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और पिछले थोड़े से समय में जिस प्रकार से सेवादल से लोग जोड़े गए हैं और उनको विचारधारा के स्तर पर मजबूती से जोड़ा गया है उससे कांग्रेस को नई ताकत मिली हैI प्रदेश और पूरे देश में सांप्रदायिक ताकते जिस तरह नफरत का जहर फैला रही हैं, उनसे सेवादल ही लड़ने में सक्षम हैI

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सत्तापक्ष का कर्तव्य था कि वे देश में सदभाव की बात करते और लोगों में मुहब्बत की भावना भरते परन्तु दुर्भाग्य है कि उनका आचरण इसके ठीक उलट है और इस जिम्मेदारी को कांग्रेस और राहुल गाँधी निभा रहे हैंI

प्रदेश प्रवक्ता अशोल मल्होत्रा भास्कर चुग तथा कपूर सिंह पँवार ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी हिस्सा लेंगेI कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पुरोहित ने कियाI सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कीI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments