Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने हिलाई गौतम अदाणी की नीव, दुनिया के 20...

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने हिलाई गौतम अदाणी की नीव, दुनिया के 20 अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर

देहरादून: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी आजकल सुर्ख़ियों में बने हुए है I जहां कुछ समय पहले तक वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज थे अब वे टॉप 20 में भी नहीं है। यह सब बदलाव हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से आया है I

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी की नेट वर्थ को बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी टॉप 20 अमीरों लिस्ट से बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अदाणी को एक ही दिन में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

वहीं दूसरी ओर फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग की संपत्ति में 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि, 25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी का दावा किया गया I रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments