Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से युवति की दर्दनाक मौत

डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से युवति की दर्दनाक मौत

देहरादून: राजधानी के करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से एक युवति कि दर्दनाक मौत हो गईI वहीं साथ में चल रहे युवती का भाई दीवार की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयाI युवति और उसका भाई पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के मुताबिक गुरुवार रात लगभग 8.30 बजे के करीब सुष्मिता तोमर और उसका भाई पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे, तभी डीएवी महाविद्यालय की दीवार गिर गई जिसके चपेट में दोनों आ गयेI जिसमें सुष्मिता की मौत हो गईI सुष्मिता की हाल ही में पुरोला महाविद्यालय में कनिष्ट सहायक के पद पर नौकरी लगी थीI इसी खुशी में वह अपने टीचर को मिठाई देने गई थीI

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैंI परिषद का कहना है कि पूर्व में विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में जीर्ण शीर्ण भवनों कक्षों दीवारों को लेकर अनेकों बार प्राचार्य को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, परन्तु कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार नजरंदाज किया, इसी लापरवाही के कारण आज एक होनहार बेटी काल का ग्रास बनीI विद्यार्थी परिषद ने मांग की है की दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न होI वहीं पुलिस ने लापरवाही को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments