Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहैंड ग्रेनेड मिलने पर मचा हड़कंप

हैंड ग्रेनेड मिलने पर मचा हड़कंप

नैनीताल: गांव के मंदिर के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना मिलने पर पहुची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे हिम्मतपुर डोटियाल गांव के मंदिर के आसपास कुछ युवक सफाई कर रहे थे। इस दौरान युवकों को हैंड ग्रेनेड नुमा वस्तु मिली। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हैंड ग्रेनेड बड़ा होता है, लेकिन जो वस्तु मिली है वह बहुत छोटी है। चाइनीज खिलौना प्रतीत हो रहा है। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। शनिवार को टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। फिलहाल हैंड ग्रेनेड नुमा वस्तु को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments