Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य विश्वविद्यालयों को मिले 13 सहायक कुलसचिव, विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह...

राज्य विश्वविद्यालयों को मिले 13 सहायक कुलसचिव, विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून:  सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिव को आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिनकी

तैनाती सूबे के चार राजकीय विश्वविद्यालयों कुमाऊं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में की गई है। सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति से विश्वविद्यालयों के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने में जुटी है। जिसके तहत विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर पदों को भरा जा रहा है। जिसके क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये हैं। नव नियुक्त 13 सहायक कुलसचिवों में से सर्वाधिक 6 रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में की गई, जबकि तीन की तैनाती कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल व दो-दो सहायक कुलसचिवों की तैनाती दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई। विभागीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त सहायक कुलसचिव अपने कार्य व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दी। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित जिन 13 अभ्यर्थियों को सहायक कुलसचिव के पदों पर तैनाती दी गई उनमें प्रमोद बेंजवाल, रोहित जोशी, अभिषेक वाजपेय, रत्ती डोगरा, दिवेन्दु रावत, भूपेन्द्र सिंह नयाल, विजय सिंह, गुलशेर अली, विक्रांत कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, शमशेर सिंह व बृजमोहन सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर विभागीय सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डी.एस. रावत, प्रो. एन.के.जोशी, प्रो. एस.एस. बिष्ट, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एम.एस.एम रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments