Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाप्रदेश में 7 फरवरी से सभी विद्यालयों में पहली से 12वीं तक...

प्रदेश में 7 फरवरी से सभी विद्यालयों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी

देहरादून: सात फरवरी से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कोविड 19 संक्रमण में गिरावट के मद्दनेनजर सरकार ने यह निर्णय किया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर एसओपी भी जारी कर दी। अब तक सरकार ने केवल 10 से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी।
शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। यानि भौतिक रूप से क्लासरूप में पढ़ाई के साथ-साथ

शिक्षक मोबाइल या अन्य माध्यम से क्लास का लाइव प्रसारण भी करेंगे। इससे घर से पढ़ने के इच्छुक छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा। स्कूल में कार्मिकों और छात्रों को बिना मास्क पहने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को उनके अभिभावक की सहमति के बाद ही स्कूल आने की मंजूरी दी जाएगी। स्कूल खुलने के तीन दिन के भीतर यह सहमति लेनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments