Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस सांसद का भड़काऊ बयान दुर्भाग्यपूर्ण, जारी रहेगी लैंड, लव जिहाद के...

कांग्रेस सांसद का भड़काऊ बयान दुर्भाग्यपूर्ण, जारी रहेगी लैंड, लव जिहाद के खिलाफ मुहिमः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर धर्म के नाम भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि कांग्रेस लाख कोशिश के बावजूद उत्तराखंड में लव और लैंड जिहाद के खिलाफ धामी सरकार की मुहिम जारी रहेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मसूद के रुड़की में दिए भाषण के उस वायरल वीडियो पर चिंता जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया जिसमें उन्होंने प्रदेश में अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर धर्म ध्वजवाहक सीएम धामी के ऐक्शन के खिलाफ वोट करने की अपील की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस भाषण में मुस्लिम समाज को सरकारी कार्यवाही के खिलाफ भड़काया गया और खून ठंडा होने की चुनौती दी गयी ताकि वहां माहौल खराब किया जाए। उन्होंने देश के सबसे बड़े भूमाफिया, वक्फ बोर्ड को बचाने के नाम पर वोट मांगा। अवैध मस्जिद मजारों को बचाने के लिए निकाय चुनावों में कांग्रेस को जिताने की अपील की। यही काम उन्होंने हल्द्वानी में किया जिससे अल्पसंख्यक मतों के ध्रुवीकरण किया जा सके।
चौहान ने कहा कि इतनी वैमनस्य फैलाने वाले भाषण के बाद भी देवभूमि में रहने वाले कांग्रेस नेता कुछ नही बोले यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सबसे जो एक बात स्पष्ट नजर आती है वह यह है कि स्थानीय कांग्रेस नेता को भी वर्ग विशेष से ही वोट मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि योगी जी का नाम स्टार प्रचारक की सूची में आने से ही वे अफवाह फैलाकर मुस्लिमों को डराने लग जाते हैं। वहीं मोदी जी की बोटी बोटी काटने की बात करने वाले, वोटों के लिए मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रह हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके ऐसे दंगाई नेता लाख कोशिश कर लें, देवभूमि कभी सनातन विरोधियों को स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का बुलडोजर डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों पर चलता रहेगा। हम सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से किसी भी कीमत पर राज्य का देवभूमि स्वरूप नहीं बदलने देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments