Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिआज होगी कांग्रेस की रणनीतिक बैठक,कई दिग्गज नेताओ के साथ एआईसीसी के नेता...

आज होगी कांग्रेस की रणनीतिक बैठक,कई दिग्गज नेताओ के साथ एआईसीसी के नेता भी लेंगे भाग

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के लिए सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है I जिससे पूर्व मंगलवार यानी आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। वहीं, प्रदेश कार्यालय होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री-विधायक और पर्यवेक्षक भाग लेंगे।

10 मार्च को मतगणना होनी है इससे पहले ही आज से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही नतीजों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता भी उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पल-पल की खबरों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, तीनों सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, कुलदीप इंदौरा, राजेश धर्माणी, मुख्य पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी भाग लेंगे।

इसके अलावा सांसद व सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डीएम पाटिल, एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव, झारखंड की मंत्री बना गुप्ता के अलावा लोकसभा के पांचों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments