Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचर्चा का विषय बनी पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह...

चर्चा का विषय बनी पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की मुलाकात

ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की छोटी सी मुलाकात प्रदेश के सियासी गलियारों में बड़ी चर्चा का विषय बनी है। राजनीतिक पंडित इस मुलाकात के कई निहितार्थ निकाल रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है, वह जब भी उत्तराखंड आते हैं तो यहां लोगों की आत्मीयता से सराबोर हो जाते हैं, लेकिन उनके दौरे की कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बन जाती है। ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली की उनकी एक तस्वीर प्रदेश की सियासी फिजा में खूब तैर रही है। राजनीति के जानकार इस तस्वीर के कई निहितार्थ निकाल रहे है जिससे प्रदेश की सियासत में गरमाहट देखने को मिल रही है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पश्चात मंच पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व राज्य सरकार में मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान जैसे ही पीएम मोदी कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के सामने पहुंचते हैं तो डॉ0 रावत पीएम का अभिवादन करने के लिए हाथ जोड़ते हैं , लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बड़ी आत्मीयता से डॉ0 धन सिंह रावत के हाथ थाम कर उनसे मुस्कुराते हुए बातचीत करने लगते हैं। बातचीत के दौरान डॉ0 रावत मुस्कराते हुए प्रधानमंत्री के सवालों का जवाब देते दिखे। पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत की यह संक्षिप्त मुलाकात प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि चुनाव को ही पीएम ने उनसे पूछा जिसपर उन्होंने बताया कि पांचों सीटें बीजेपी अच्छे अंतराल से जीतेगी। वहीं सियासी जानकारों की माने तो कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत प्रदेश के सबसे सक्रिय राजनेता हैं जो अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं डॉ रावत भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ही प्रधानमंत्री की गुड़बुक में हमेशा रहे हैं। पीएम मोदी का मंच पर उन्हें तवज्जों देना प्रदेश की नई सियासी समीकरणों को हवा देने से कम नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments