Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधछुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध मौत

छुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध मौत

खटीमा: अवकाश पर घर आए एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था| वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चारू बेटा पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1ध्9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था।

मंगलवार की शाम को मोहन खाना खाकर सो गया। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा। तो स्वजन उसके कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर उपनिरीक्षक किशोर पंथ एवं एसआई पंकज महर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता डीएससी में कार्यरत है वर्तमान में वह भी जम्मू में ही तैनात हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments