Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधटैम्पो ड्राइबर ने घर में घुसकर शिक्षक व उनके साले के साथ...

टैम्पो ड्राइबर ने घर में घुसकर शिक्षक व उनके साले के साथ मारपीट कर. किया लहूलुहान, बीच बचाव करने आयी पत्नी को भी किया घायल

देहरादूनः राजधानी देहरादून के रायपुर में एक टैम्पो ड्राइबर द्वारा शिक्षक के घर में ?घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। टैम्पो ड्राइबर ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पड़ोस में शाम के वक्त बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक पर अचानक हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आये उनके साले व पत्नी के साथ भी दोनों ने जमकर मारपीट की, जिससे उनके साले सहित पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के मुताबिक शुक्रवार शाम शिक्षक को पड़ोसी टैम्पो ड्राइबर नवनीत कौशिक ने अपने बेटे के साथ मिलकर क्लास में जाकर ट्यूशन पढ़ा रहे बच्चों के सामने ही कील लगे बैट से बुरी तरह मारा, जिसमें वह लहूलुहान होकर घायल हो गए। बीच बचाव करने आये उनके साले और पत्नी पर भी दोनों ने हमला कर घायल कर दिया। अचानक शिक्षक पर हुए हमले से ट्यूशन पढ़ रहे सभी छात्र दहशत में आ गए। जिसके बाद छात्रों ने अपने घरवालों को फोन कर बुलाया। घटना के बाद सभी पड़ोसी भी इकट्ठे हो गये व रायपुर थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद पीड़ितों का मेडिकल करवाया गया।

पीड़ित का कहना है कि, पुलिस ने पीड़ितों को थाने बुलाने के बाद मुख्य आरोपी नवनीत कौशिक को हिरासत में ले लिया है परंतु उसके बेटे को छोड़ दिया है, जबकि उनका कहना है कि आरोपी नवनीत के बेटे ने ही उनकी पत्नी पर हमला किया है। महिला के साथ इस तरह से मरपीट करने के बाद भी आरोपी के बेटे पर कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित और डर गए हैं। उनका कहना है कि आरोपी की पत्नी हरिद्वार की है और उसके भाईयों का कपड़ा व्यापार है व उनके रिश्ते में भाजपा का कोई बड़ा नेता है। जिसके रसूख के चलते आरोपी टैम्पो ड्राइबर अक्सर अपनी हनक दिखाता रहता है।

ऋषिकेश से पीड़ित का साला भी अपनी दीदी के पास आया था। जब आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया तो वह भी अपने दीदी और जीजा को बचाने के लिए बीच बचाव करने लगा, तो आरोपियों ने पीड़ित शिक्षक के साले को भी बैट से मार कर घायल कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments