Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराष्ट्रीयनक्सलियों का आतंक, एक परिवार की हत्या कर बम से उडा डाला...

नक्सलियों का आतंक, एक परिवार की हत्या कर बम से उडा डाला घर

देहरादून: बिहार में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। राज्य के गया जिले के एक गांव में नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार माओवादियों ने रविवार को डुमरिया के मोनबार गांव में कंगारू कोर्ट का संचालन कर दो पुरुषों और दो महिलाओं को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के घर को बम से उड़ा दिया। यह घर सरजू भोक्ता का था।

गौरतलब है कि माओवादियों ने सरजू भोक्ता के बेटे सत्येंद्र सिंह भोक्ता और महेंद्र सिंह भोक्ता समेत उनकी पत्नियों को घर के बाहर बांधकर फांसी पर लटका दिया। इस दौरान उनके आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी। लोगों में डर पैदा करने के लिए माओवादियों ने उनके घर पर एक नोट भी चिपका दिया। इसमें भोक्ता और उनके परिवार पर पुलिस के लिये मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

दरअसल भाकपा (माओवादी) का दावा है कि इस परिवार की मुखबिरी के चलते इस साल मार्च में स्थानीय पुलिस और कोबरा बटालियन ने चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसका बदला लेने के लिए माओवादियों ने सरजू भोक्ता के परिवार को निशाना बनाया।वहीं माओवादियों द्वारा मृतक के घर पर चिपकाए गए नोट में कहा गया कि चार माओवादी जिसमें अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार को बीते दिनों जहर देकर मार दिया गया था और जिसमें इस परिवार पर संलिप्तता का आरोप था। नोट में “देशद्रोहियों” को कड़ी सजा देने की भी चेतावनी दी गई है।

इस मामले पर एडीजी ने कहा, कि ‘‘गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार घटनास्थल पर अपना डेरा डाले हुए हैं। जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि झारखंड की सीमा से लगे अन्य जिलों के पुलिस प्रमुखों से भी नक्सलियों की गतिविधि को देखते हुए तलाशी अभियान चलाने के आदेश दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments