Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधज्वैलर्स शॉप से माल उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार

ज्वैलर्स शॉप से माल उड़ाने वाले चोर गिरफ्तार

देहरादून: ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवम्बर को धामावाला निवासी अनिल वर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी दुकान अलकनंदा ज्वैलर्स पर सोने की ज्वैलरी देखने दो लोग आये थे उस समय दुकान में कोई ग्राहक न हीं था। जब उनको सोने की ज्वैलरी पसंद न हीं आयी तो वे चांदी की ज्वैलरी देखने लगे। उसी समय दुकान पर तीन चार अन्य ग्राहक आ गये और वह उन्हें ज्वैलरी दिखाने लगा। इसी बीच उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा मौका देखकर उनकी दुकान से चांदी की दो चैन तथा दो जोडी पाजेब चोरी कर ली। जिसका पता उनको अन्य ग्राहकों के जाने किे बाद लगा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। जिसके चलते घटना में शामिल दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन तेल डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम असलम खान पुत्र मंजूर खान, जिशान हैदर पुत्र जावेद अली दोनों निवासी ग्राम दुलाहीपुरा थाना मुगलसराय जिला चंदौली रतलाम मध्य प्रदेश बताया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में मोदीनगर, दिल्ली व राजस्थान में अलग-अलग ज्वैलरी की दुकानों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments