Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसूबे में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगी तिरंगा यात्राः डॉ. धन सिंह...

सूबे में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगी तिरंगा यात्राः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में झंडा रोहण के उपरांत तिरंगा रैली निकाली जायेगी। जिसमें आस-पास के विद्यालयों में अध्ययरत छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है। डॉ. रावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा जिला व ब्लॉक मुख्यालय से एक किलोमीटर के अंतर्गत आयोजित की जायेगी। यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों की धुन के साथ आजादी के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों को याद करेंगे। विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी जिसे विभागीय वेबसाइट एवं पेज पर अपलोड किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments