Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात नियम तोड़ने पर देखनी होगी दो घंटे की फिल्म

यातायात नियम तोड़ने पर देखनी होगी दो घंटे की फिल्म

देहरादून: यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ाया जाएगा बल्कि पुलिस की और से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझेंगे और लगातार बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सकेगा I  

यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश दिए है।

इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा। पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने एक फिल्म बनवाई है। इसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक्टर विमल पांडेय ने लिखी है।

आरटीओ में यह फिल्म खासतौर पर रैश ड्राइविंग और स्टंट ड्राइविंग करने वालों को दिखाई जाएगी। शुक्रवार को फिल्म स्कूल में रोड सेफ्टी पर आधारित तैयार इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म में सड़क जागरूकता के लिए कई उदाहरण दिए गए हैं। साथ ही गानों के माध्यम से नियमों के उल्लंघन से उनके और दूसरों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव भी बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments