Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधधार्मिक कार्यक्रम में आए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ की...

धार्मिक कार्यक्रम में आए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ की छेड़छाड़

देहरादून: एक युवक ने अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने खुद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 

जानकारी के अनुसार जालंधर में एक युवक ने अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। मामला बस्ती इलाके का है। बच्ची के पिता ने बताया कि घर में पूजा पाठ चल रहा था जिस के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी रखा गया था। कार्यक्रम में उसने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया था। उसने अपने चाचा के लड़के को भी निमंत्रण भेजा था। चाचा के लड़के ने खाना खाने के बाद कहा कि उसे नींद आ रही है। वह कमरे में सोने चला गया और अपने साथ उनकी छह साल की बेटी को भी ले गया। कमरे में ले जाकर उसने उससे छेड़छाड़ किया। कुछ देर बाद जब कमरे से बच्ची के चीखने की आवाजें आई तो उसकी पत्नी कमरे की ओर भागी। बेटी दर्द से कराह रही थी और उसे ब्लीडिंग हो रही थी। 

पत्नी के बुलाने पर वह दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर था। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच की पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में ले गई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। उसका मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments