Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डस्थानीय संसाधनांे के उपयोग से उधमिता को मिलेगा बढ़ावाः ऋतु खण्डूडी भूषण

स्थानीय संसाधनांे के उपयोग से उधमिता को मिलेगा बढ़ावाः ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में स्थित गढ़वाल क्षेत्र के लिए संचालित हो रही ग्रामीण व्यवस्था इनक्यूबेटर पौड़ी गढ़वाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा जिस प्रकार से उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है वह मजबूत उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा। आज जिस प्रकार चाहे शहरी महिलाएं हों या ग्रामीण महिलाएं , युवक हों या युवतियां सभी स्टार्टअप की ओर धीरे धीरे कदम बढा़ रहे है‌। सभी लोग अपने व्यवसाय को स्थापित कर उसमें नवीन प्रयोगों द्वारा स्थानीय स़ंसाधनों पर आधारित वस्तुओं का निर्माण कर अपने साथ अपने क्षेत्र के कई लोगों की आजीविका व स्वरोजगार देने की दिशा में अग्रसर हो रहे है, विधानसभा अध्यक्ष ने उद्यमिता के माध्यम से व्यवसाय कर रहे सभी प्रयोगधर्मी लोगों के द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रशंसा करी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में हमें अगर बेरोजगारी को कम करना है तो उधमिता के द्वारा स्वरोजगार सृजन कर हम कई लोगों की आजीविका चला सकते है। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्यमिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी विभागीय अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर तनुज पुंडीर मैनेजर, दर्शन उनियाल, प्रशांत कुकरेती, मण्डल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर, उर्वशी अग्रवाल, शर्मिला नेगी, सुधीर गौड़ आदि लोग उपस्थित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments