Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया रेंजर का घेराव

हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया रेंजर का घेराव

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को रेंजर को ही घेर लिया। दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से सटे बुल्लावाला, झबरावाला, दूधली, सिमलासग्रांट आदि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हाथियों की ओर से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से नाराज किसानों ने रामगढ़ रेंज के अंतर्गत बुल्लावाला स्थित वन चैकी पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर पहुंचे रेंजर जयपाल सिंह रावत का घेराव कर समस्या के जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि लगातार हाथियों ने किसानों की फसलें रौंद कर बर्बाद कर दी है। वन विभाग ना ही किसानों को कोई मुआवजा दे रहा है ना ही हाथियों की कोई रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा बाढ़ क्षतिग्रस्त पड़ी है। तो वही वन कर्मी गस्त में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल व परमानंद बलूनी ने कहा कि वन विभाग की निष्क्रियता के चलते लगातार हाथियों के झुंड किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। परंतु वन विभाग चिर निद्रा में सोया हुआ है। प्रशासन जंगली जानवरों से हमारी फसलों को नहीं बचा रहा है।

वहीं रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए खाई खोदने कार्य आज से ही प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही सोलर फेंसिंग के लिए विभाग में बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सोलर फेंसिंग भी लगाई जाएगी। वहीं वन कर्मियों की गस्त भी बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments