Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा का जलस्तर घटा, चीला में अभी भी विद्युत उत्पादन ठप

गंगा का जलस्तर घटा, चीला में अभी भी विद्युत उत्पादन ठप

ऋषिकेश :रविवार को श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई थी। जबकि सोमवार को गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर नीचे आ गया है। चीला जल विद्युत गृह में अभी तक विद्युत उत्पादन आरंभ नहीं हो पाया है।

रविवार को अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने तथा अलकनंदा में भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण श्रीनगर बांध से करीब 2000 से 3000 कॉमिक्स पानी छोड़ दिया गया था। देवप्रयाग में भागीरथी तथा अन्य सहायक नदियों के मिलने से गंगा का जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई थी। जिससे ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट सहित आसपास क्षेत्र के सभी घाट जलमग्न हो गए थे।

बताया जा रहा है कि रात्रि 10 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी। रात 9 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से एक मीटर नीचे 338.50 मीटर पर पहुंच गया था। रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने और भारी मात्रा में सिल्ट व बोल्डर आने के कारण बैराज जलाशय में गेट खोल कर फ्लड को पास किया गया। जिससे चीला विद्युत गृह में दोपहर 12 बजे के बाद विद्युत उत्पादन ठप हो गया था। अभी भी गंगा में सिल्ट की मात्रा अत्यधिक बड़ी हुई है, जिससे फिलहाल चीला जल विद्युत गृह में विद्युत उत्पादन सुचारू नहीं किया जा सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments