Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम में आया सुधार. यात्रा फिर शुरू,श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

मौसम में आया सुधार. यात्रा फिर शुरू,श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

रुद्रप्रयाग: खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा आज मौसम का मिजाज बदलते ही फिर शुरू हो गई। चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है वह खराब मौसम पर भी भारी पड़ रहा है। बीते कल से जिन यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका हुआ था वह आज मौसम में सुधार होते ही यात्रा पर निकल पड़े।

हालांकि अभी मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है जहां केदारधाम में पैदल मार्ग पर बर्फ ही बर्फ है तथा ग्लेशियर टूटने से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो रखा है तथा हेली सेवाओं में भी दिक्कत आ रही है वही बद्रीनाथ धाम में बारिश अभी भी जारी है लेकिन यात्रियों के धामों में पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक सभी चारों धामों में 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं जो संख्या अब तक एक लाख को पार कर चुकी है। केदारनाथ जाने के लिए 9 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन अब तक कराया है जबकि कुल 22 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। बारिश के कारण रजिस्ट्रेशन को भी रोक दिया गया था जिसे अब फिर से शुरू कर दिया गया है।

उधर मौसम विभाग द्वारा अभी 5 मई तक राज्य में मौसम खराब रहने की बात कही गई है लेकिन यात्रियों का उत्साह मौसम की विसंगतियों पर भी भारी पड़ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अभी जैसे ही मौसम साफ होगा यात्रा अपने पूरे शवाब पर आएगी। दूसरे स्थान पर बद्रीनाथ धाम है जहां सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं वहीं गंगोत्री में सबसे कम श्रद्धालु पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments