Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना में घायल सैन्य अफसर की पत्नी...

गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना में घायल सैन्य अफसर की पत्नी ने तोडा दम

देहरादून: गुरुवार शाम को सेना का एक वाहन उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 40 से 50 मीटर नीचे गिर गया था| इस हादसे बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वाहन में चार लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में ब्रिगेडियर आशीष आहूजा व उनकी पत्नी वंदना आहूजा तथा डॉ. अनीता आहूजा सभी चकराता देहरादून निवासी घायल हो गए थे। बिग्रेडियर के पुत्र आर्यन आहूजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि सभी घायलों को हर्षिल के सैन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान अब ब्रिगेडियर की पत्नी की भी मौत हो गई है।

शुक्रवार सुबह बिग्रेडियर सहित एक अन्य घायल को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ब्रिगेडियर का बेटा आर्यन ही वाहन चला रहा था। बर्फ में वाहन के रपटने से दुर्घटना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments