Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा केदार की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में शुरु

बाबा केदार की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में शुरु

20 नवंबर को शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जायेंगे
कल देर शाम बदरीनाथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई

चारों धाम की छ: माह तक होती हैं शीतकालीन पूजाएं

देहरादून: श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति सोमवार 8 नवंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही यहाँ बाबा केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की शीतकालीन पूजाएं क्रमश मुखबा तथा खरसाली में शुरू हुई।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक चार लाख सत्तर हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे हैं । श्री केदारनाथ धाम सहित श्री गंगोत्री-यमुनोत्री जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे तीर्थयात्री बड़ी संख्या में बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments