Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधफांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्सा

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्सा

देहरादून: तीर्थनगरी के श्यामपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

गुरूवार को पुलिस का सूचना मिली थी कि रामेश्वर कॉलोनी श्यामपुर में एक महिला द्वारा फांसी लगा ली है। सूचना पर चैकी प्रभारी श्यामपुर मौके पर पहुँचे। मौके पर श्रीमती पूजा उम्र पत्नी संजू खड़का हाल निवासी रामेश्वर पुरम श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा पंखे पर चुन्नी के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या की गई थी तथा मृतका की मां श्रीमती दीपा देवी एवं मृतका के दो बच्चे मौजूद थे।

मृतका का पति संजू ड्राइवरी करता है, जिसका घनसाली टिहरी में होना बताया गया है। मृतका के परिजनों से जानकारी करने पर प्रथमदृष्टया मृतका द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है।

मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलवाकर शव को जिला अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है। चूंकि मृतका की शादी को लगभग 5 वर्ष हुए हैं, जिसका पंचायत नामा भरने हेतु मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया जा रहा है। घटना में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments