Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअपने पुस्तैनी जंगल को अतिक्रमण से बचने के लिए कठूड़ गांव की...

अपने पुस्तैनी जंगल को अतिक्रमण से बचने के लिए कठूड़ गांव की महिलाओं ने शुरू किया अभियान

गोपेश्वर: चमोली जनपद के दसौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कठूड़ के सरपंच व महिला मंगल दल ने संयुक्त रूप से गाँव के अगल बगल व जंगलों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया हैI इससे पूर्व गाँव की पंचायत में सरपंच कठूड़ धर्मेन्द्र शैलानी की अध्यक्षता में यह फैसला लेते हुए कानून के तहत प्रस्ताव पारित किया गयाI

प्रस्ताव में कहा गया है कि गाँव के जंगलों पर जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, वह उसे अविलम्ब छोड़ दें, नहीं तो उनके विरुद्ध ग्राम पंचायत द्वारा उचित कार्यवाही की जायेगीI

अभियान के चलते समस्त ग्राम पंचायत की महिलायें इकट्ठा होकर अतिक्रमण हटाने निकली, इस दौरान उन्होंने शान्ती पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम चलायाI

सरपंच कठूड़ ने कहा कि यह अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम तब तक चलेगा जब तक संम्पूर्ण अतिक्रमण गाँव से हटाया नहीं जायेगा, महिला मंगल दल ने कहा कि अतिक्रमण वाले क्षेत्र में चारापत्ती व फलदार वृक्ष लगाये जायेगेI

कठूड़ गाँव की महिला मंगल दल व सरपंच के इस सराहनीय कार्य के लिए सभी क्षेत्र के लोगों ने उनकी सराहना की हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments