Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस कर रही भड़काने का कार्य, छात्र हितों की रक्षा को सरकार...

कांग्रेस कर रही भड़काने का कार्य, छात्र हितों की रक्षा को सरकार तत्परः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन भड़काऊ कदम है। जबकि सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सरकार तत्पर है। चैहान ने कहा कि यूजीसी नेट मे धाँधली की शिकायत मिलते ही सरकार ने तत्परता से परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया और सीबीआई जांच की संस्तुति की है। वहीँ नीट को लेकर भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर तत्पर है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगी वातावरण बनाने की दिशा मे सरकार हर संभव कोशिश कर रही है और नई शिक्षा नीति भी उसी का हिस्सा है। देश के बुद्धिजीवी और यहाँ तक कि विदेश मे भी नई शिक्षा नीति को सराहा गया है, लेकिन कांग्रेस पुराने परिवेश से बाहर निकालना नही चाहती। नई शिक्षा नीति विकसित हो रहे भारत की प्रगति के लिए जरूरी है।
चैहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का प्रदेश मे भर्ती घोटालों को लेकर कथन सरासर दृष्टिदोष है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने न केवल भर्ती घपलों पर विराम लगाया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे भी भेजा और भविष्य मे ऐसी संभावना न हो इसके लिए कड़ा नकल कानून भी बनाया है। आज उतराखंड के कड़े नकल कानून का देश के अन्य राज्य भी परीक्षण और लागू कर रहे हैं। जबकि यही कांग्रेस नेता लगातार नकल कानून का विरोध करते रहे। चैहान ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कथित चिंता भी आडंबर है। और पेपरलीक के मुख्य आरोपी अपने सहयोगी दल राजग से संबंध को हटाने के लिए साजिश मात्र है। उत्तराखंड, राजस्थान या ऐसे अन्य प्रदेश जहां उसकी सरकारे रही, उस समय वह मौन थे जब उन राज्यों मे भर्ती घोटाले हो रहे थे। उत्तराखंड मे कई भर्ती घोटोले कांग्रेस की देन रही और कई मामलों मे वह घोटालेबाजों के साथ भी रही। राजस्थान की गहलौत सरकार में डेढ़ दर्जन पेपरलीक हुए, लेकिन राहुल गांधी की आवाज नही निकली। उन्होंने कहा कि जोशीमठ भूस्खलन, महिलाओं के साथ लाठीचार्ज, अंकिता भंडारी सहित सभी मुद्दों पर कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा निकल चुकी है। कांग्रेस को महज विरोध की राजनीति करनी है और जन हित से संबंधित मुद्दों से उसका कोई सरोकार नही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments