Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनरकोटा के ग्रमीणों ने रोका रेल परियोजना का कार्य, कहा जब तक...

नरकोटा के ग्रमीणों ने रोका रेल परियोजना का कार्य, कहा जब तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नही तो काम भी नही

-कई अवाशीय भवनों पर पड़ी दरारें
-आरबीएनएल की कार्यप्रणाली से आक्रोश

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले मे रेल परियोजना प्रभवित नरकोटा गाँव के ग्रामीण हर रोज दहशत मे जी रहे है। रेल परियोजना मे टनल निर्माण से कई आवासीय भवनो पर दरारें पड़ गयी है और पीड़ित परिवारों की सुनने वाला कोई नही। आरबीएनएल की कार्यप्रणाली को लेकर लोगो मे भारी आक्रोश पैदा होता जा रहा है। आक्रोशित ग्रमीणों ने आज परियोजना का कार्य रोक दिया है।

ग्रामीणों ने कहा की रेल परियोजना विकाश के लिए जरूरी है, इस बात पर कोई संदेह नही, पर क्या इस परियोजना के निर्माण से गाँव तबाह हो और ग्रामीणो की जिंदगी भर की कमाई एक एक पाई से बने उनके आशियाने ध्वस्त हो जाए क्या इतनी बली ग्रामीणों को देनी पड़े, यह सरासर अन्याय है और इसका विरोध करना या एक खिलाफ आंदोलन करना अब मजबूरी है। कहा समझ से परे तो यह भी है की आरबीएनएल आखिर क्यों अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। यह सब जिम्मेदारी आरबीएनएल की है की प्रभवित गाँव के ग्रामीणों को परियोजना निर्माण से को नुकसान ना पहुँचे। साथ ही निर्माण इस तरह से किया जाय की ग्रामीणों की हितो के खिलाफ ना हो, फिर भी सरकार की नीतियों और परियोजना निर्माण के मानको की अनदेखी क्यो की जा रही है।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी की अगर उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड हुआ तो किसी भी कीमत पर कार्य नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर प्रधान चंद्र मोहन, वार्ड सदस्य विनोद भट्ट, सुनील जोशी, भागवती प्रसाद, कमलेश भट्ट, मुकेश भट्ट, कमल किशोर जोशी, रघुन्दन भट, प्रहलाद भट्ट सहित भारी संख्या मे महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments