Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयुवक ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या


रुद्रपुर : थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी से वीडियो काल भी की।
मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी गदरपुर क्षेत्र मसीत में किसी खेत में काम करता था। बुधवार की रात पड़ोसी ने उसके कमरे का दरबाजा खुला देखा तो उसकी नजर नरेन्द्र मंडल पर पड़ी। नरेंद्र को लटका देख शोर मचाया। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। खेत मालिक भी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नरेंद्र को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन व रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी 15 दिन से मायके रह रही थी। मृतक की एक साल की बेटी हैं। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने पत्नी को वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही। उधर मृतक की पत्नी पहुंच गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments