Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबैंक से 22 लाख चुराकर नेपाल भाग रहे युवक को एसएसबी ने...

बैंक से 22 लाख चुराकर नेपाल भाग रहे युवक को एसएसबी ने चेकिंग के दौरान दबोचा

पिथौरागढ़। एसएसबी टीम ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा झूलापुल पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाली युवक के पास 22 लाख 45 हजार रुपये मिले। पुलिस ने बरामद रुपए के मामले में खुलासा किया है। बताया जा रहा कि नेपाली युवक धारचूला के एसबीआई की मुवानी शाखा की खिड़की तोड़कर रुपये चुराकर नेपाल भागने की फिराक में था।
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली युवक नवीन धामी निवासी दल्सेलेखान मार्मा जिला दार्चुला नेपाल से एसएसबी ने 22 लाख 45 हजार रुपये की रकम पकड़ी थी। नेपाल युवक ने रुपए बक्से में छिपाकर रखे थे। एसएसबी की सूचना पर कस्टम, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसीज ने युवक से नाम, पता और रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। सुरक्षा एजेंसी द्वारा बार-बार पूछे जाने पर वह अलग-अलग नाम और पता बता रहा था।
मामला पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद जब धारचूला थाने में पूछताछ की गई तो युवक ने रकम को मुवानी स्थित स्टेट बैंक से चोरी कर लाने की बात कही। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे। वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन एसएसबी ने उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह धारचूला में मजदूरी करता था। युवक के बताने के बाद जब पुलिस ने बैंक उसके आसपास सीसीटीवी खंगाले तब चोरी का पता चला।दपुलिस के अनुसार 22 जुलाई को युवक ने बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की थी। शुक्रवार को बैंक की ओर से थल थाने में तहरीर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव ने तत्काल एक टीम का गठन किया। अभियुक्त से बरामद मोबाइल के संपर्क नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई गई। घटना करने के पश्चात अभियुक्त जहां-जहां रुका था, उन जगहों के लगभग 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अभियुक्त बार-बार अपने बयान बदल रहा था। परन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसने उक्त पैसे गत 22 जुलाई की रात्रि कस्बा मुवानी भारतीय स्टेट बैंक से चोरी किये थे। आरोपी के बयान के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक कस्बा मुवानी के शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई।
शाखा प्रबंधक ने गत 22 जुलाई की रात्रि में उनके बैंक से 23 लाख 16,000 रुपए चोरी किए जाने की बात स्वीकारी गई। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से इस चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत नहीं कराए जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण, तत्काल मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जा सका। अब इस संबंध में थाना थल में मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की कार्रवाई चल रही है। चार दिन तक एसबीआई के शाखा प्रबंधक के द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करना भी सवाल खड़े कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments