Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधआश्रम में रह रही युवति के साथ आश्रम के ही युवक द्वारा...

आश्रम में रह रही युवति के साथ आश्रम के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का आरोप

देहरादून: राजधानी के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम के प्रधान ने शहर कोतवाली पुलिस में आश्रम में रह रही यूवति के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रधान ने शिकायत में बताया है कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी आश्रम में रहने वाला युवक है। तहरीर के अधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आश्रम के संचालकों के अनुसार यहां निराश्रित बच्चो को संरक्षण दिया जाता है। जिसके चलते आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। वहीं बालक और बालिकाओं के हास्टल भी अलग.अलग हैं, परंतु खाना दोनों एक साथ ही खाते हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई जिसके चलते दोनें के बीच शरिरिक संबंध बन गये। कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई तो उसने इसके बारे में होस्टल वार्डन को बताया।

बालिका ने पूछताछ में बताया कि आश्रम में ही रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments