Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है। मृतक सिडकुल में काम करता था और रात को ड्यूटी करके वापस लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि भूरारानी रेलवे लाईन के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर एसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल के आस पास लोगों से जानकारी ली। पुलिस को मृतक की जेब में एक कागज मिला।

एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतक की जेब में मिले कागज पर जनपद अल्मोड़ा के ग्राम वड्यूरा पो- ठाणा मटेना लमगड़ा  निवासी 22 वर्षीय इंदर कुमार पुत्र गोविंद राम था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक भूरारानी में किसी का औफिस है और वहां पर खाना बनाने का काम करता था। बुधवार रात को भी खाना बना कर कहा गया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक का बुआ का लडका भी रहता है। वह भी मोर्चरी पहुंच गया।

एसएसआई ने बताया कि कंपनी के लोगों से जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कौन सी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिवार के लोग पहुंचे नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments