Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा. रावत

देहरादूनः प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की देखरेख में संचालित हो रही इस योजना की पहुंच जन जन तक हो चुकी है। निशुल्क उपचार पर सरकार का अभी तक 1700 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं। प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। योजना के व्यापक प्रसार का ही प्रतिफल है कि सभी लोग बीमारी के उपचार में योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरूआत से अभी तक 9 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आ रहे उपचारित लाभार्थियों व उनके तीमारदारों के फीडबैक संतोषजनक हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की इस निशुल्क सुविधा पर सरकार के 1700 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। कहा कि जन स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हरेक व्यक्ति को समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। अपेक्षाओं के अनुरूप चल रही आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य हो रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड व आभा आई बनाने को भी लक्ष्य बनाया गया है। उपचारित मरीजों का जनवादवार विवरण अल्मोड़ा 24063 बागेश्वर 10396 चमोली 32033 चंपावत 14874 देहरादून 247350 हरिद्वार 153791 नैनीताल 78617 पौड़ी 75687 पिथोरागढ़ 27798 टिहरी 53573 यूएस नगर 132633 उत्तराकाशी 30134 कुल 900493 —————

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments