Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधगोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी फैली

गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी फैली

रुद्रपुर: बीती शाम सिडकुल क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अंग मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बता दें, मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल सेक्टर-दो में बह रहे नाले में सडक के दोनों ओर दो गोवंशीय पशुओं के सिर पड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को वहां दो सिर के साथ ही अन्य अंग  भी बरामद हुए। इसी बीच मौके पर गो रक्षा दल समेत अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने  नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

लोगों ने सडक जाम कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं। मौके पर रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर अन्य थानों की पुलिस पहुंची। बाद में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोडके मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने पशुओं के सिर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस मामले में पंतनगर कोतवाल राजेन्द्र सिंह डांगी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की  कई टीमें छानबीन पर जुट गई हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments