Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबेटी की हॉस्टल फीस न देने के दबाव बनाने को लेकर महंत...

बेटी की हॉस्टल फीस न देने के दबाव बनाने को लेकर महंत इन्द्रेश मेडिकल कालेज में किया हंगामा: मुकदमा दर्ज

देहरादून : श्रीमहंत इन्द्रेश अस्पताल के मेडिकल कालेज पर जबरदस्ती घुसकर कुछ लोगो ने वहाँ के स्टाफ मेम्बेर्स व चिकित्सको के साथ अपमानजनक व्यवहार किया I अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है I

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति चार पांच लोगो के साथ गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज परिसर में जबरदस्ती घुस गए थे I जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज के स्टाफ मेम्बेर्स व चिकित्सको के साथ गाली गलोच व असभ्य व्यवहार किया I जब कॉलेज स्टाफ ने विरोध किया तो वीरेंद्र सिंह व उसके साथियों ने स्टाफ के लोगो को जान से मारने की धमकी दी I

वहीं , पटेलनगर पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र की बेटी मेडिकल कालेज में एनेस्थीसिया में एमडी कर रही है I बेटी की होस्टल फीस न ली जाए इस बात पर कालेज प्रशासन पर दबाव बना रहा है I ऐसे में कालेज प्रशासन ने पुलिस से स्टाफ की सुरक्षा के साथ ही आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments