Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में 73 शिकायतें हुईं दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में 73 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 73 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों, समाज कल्याण से सम्बन्धित पेंशन, स्ट्रीटलाईट लगवाने, विद्युत कनैक्शन, आपदा के कार्यों में गड़बड़ी, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाना सुनिश्चित करें तथा जिन शिकायतों की जांच में समय लग रहा है से  भी शिकायतकर्ताओं को सूचित कर दिया जाए,  ताकि जनमानस को  अनावश्यक न भटकना पड़े।
जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में स्वामित्व योजना अन्तर्गत अलग खसरा नम्बर बनाने पर मुख्य स्वामी की भूमि किसी अन्य के नाम दर्शाइ जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ही यदि त्रुटिवश ऐसा हुआ है संशोधन हेतु शासन को अनुरोध पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक महिला शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि भूमि का अनुबन्ध के उपरान्त सम्बन्धित द्वारा भूमि पर मकान बना लिया है तथा भुगतान नही किया गया, जिस पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक क्राइम को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्टाम्प चोरी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच करने तथा एआईजी स्टाम्पक को कार्यवाही के निर्देश दिए। भण्डारी बाग में सड़क के अतिक्रमण कर निर्माण के शिकायतों पर एमडीडीए, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। चकराता क्षेत्र में आपदा सम्बन्धी कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लाम्बा, अधि0 अभि0 विद्युत राकेश कुमार आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर डोईवाला, ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments