Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकोरोना की तीसरी लहर हुई धीमी, 61 नए मामले आए सामने

कोरोना की तीसरी लहर हुई धीमी, 61 नए मामले आए सामने

देहरादून: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अब धीमी हो गई है। वहीं सोमवार को राज्य में कोरोना के 61 नए मामले सामने आए। जबकि कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई है। हालाँकि 120 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 919 रह गई है। कोरोना संक्रमण दर 0.87 प्रतिशत रही है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील है कि वे कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। ताकि संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
वही स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 7082 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 6942 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 21 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।
हरिद्वार और टिहरी में दो-दो, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, अल्‍मोड़ा में 12, बागेश्‍वर में एक, चंपावत और पिथौरागढ़ में छह व पौड़ी जिले में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments