Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों पर बर्ड फ्लू का खतरा, पशुपालन निदेशक ने जारी की एडवाइजरी

पहाड़ों पर बर्ड फ्लू का खतरा, पशुपालन निदेशक ने जारी की एडवाइजरी

हल्द्वानी। केरल में बर्ड फ्लू फैलने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट कर दिया गया है। पहाड़ों पर बर्ड फ्लू का खतरा को देखते हुए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अपर निदेशक पशुपालन विभाग कुमाऊं मंडल उदय शंकर ने कहा है कि बर्ड फ्लू को देखते हुए सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अलावा मुर्गी फार्म से मुर्गियों के ब्लड सैंपल लेने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बाहर से आने वाले प्रवासी पक्षियों पर भी विभाग की नजर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुर्गियों व पक्षियों के असमान्य मौत पर नजर बनाए रखें। विभाग द्वारा जंगली पक्षियों के अलावा मुर्गी फार्म पर विशेष नजर बनाई गई है। अभी तक कहीं से बर्ड फ्लू जैसे कोई पक्षियों में लक्षण सामने नहीं आए हैं। किसी पक्षियों में अगर असामान्य मौत होती है या बर्ड फ्लू की संभावना सामने आती है तो उसका सैंपल लेकर भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में भेजा जाएगा।
लेकिन ऐतिहातन मुर्गियों की ब्लड सैंपलिंग की कार्रवाई चल रही है। सैंपल जांच में पक्षियों या मुर्गियां में वायरस की पुष्टि होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, प्रवासी पक्षियों के संपर्क में आने व उनकी बीट से भी यह वायरस अन्य पक्षियों में फैल जाता है। बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन भी नहीं बनाई गई है। यही वजह है कि वायरस को खत्म करने के लिए पक्षियों को मारना ही विकल्प होता है। अभी तक कुमाऊं मंडल में कही से बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है और सैंपलिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments