Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ मार्ग पर लिंनचोली में मलबे में दबे मिले तीन शव

केदारनाथ मार्ग पर लिंनचोली में मलबे में दबे मिले तीन शव

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान जारी है। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ मार्ग के लिंनचोली में मलबे में दबे तीन शव मिले हैं। मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। जिसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
गौर हो कि केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे यात्री पैदल केदारनाथ की यात्रा कर सके। बीते दिन लिंनचोली में पैदल मार्ग से मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मलबे से शवों को निकालने को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने एसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।
जिसके बाद बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस की ओर से शवों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बीते 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई त्रासदी के बाद जहां 15 हजार के करीब तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं अभी भी कई लोगों के शव यात्रा मार्ग पर मिल रहे हैं। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर 260 से ज्यादा मजदूर जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments