Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी

दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी

देहरादून। हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद अब राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भी विभिन्न संकायों की तीन फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। कॉलेज में मेडिकल फैकल्टी व मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से चिकित्सा शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे हैं। जिसके तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में रिक्त पदो के सापेक्ष तीन असिस्टेंट प्रोफेसर तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरीप्रदान की है। जिसमें एनाटॉमी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. राजेश कुमार मौर्य, एनेस्थिसियालॉजी में डॉ. गुंजन विश्नोई तथा ऑब्स एंड गायनी में डॉ. शैलजा निमेश्वरी शामिल है। इसी प्रकार बर्न यूनिट में मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ. मनीष कुमार तथा डॉ. रिशा भारती शामिल है। सभी अभ्यथियों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति प्रदान की गई है। चयनित फैकल्टी तथा मेडिकल ऑफिसर को तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। मेडिकल फैकल्टी व मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से दून मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे पहले सरकार द्वारा हल्द्वानी मेडिल कॉलेज में एक दर्जन फैकल्टी तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में चार मेडिकल फैकल्टी तथा दो कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर को नियुक्ति दी गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर करने के क्रम में दून मेडिकल कॉलेज में भी संकाय सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित अस्पताल में आने वाले मरीजों को अवश्य मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments