Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनमामि गंगे परियोजना के तहत तीन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट असुरक्षित

नमामि गंगे परियोजना के तहत तीन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट असुरक्षित

-पेयजल निगम के अनुरोध पर यूपीसीएल ने की बिजली आपूर्ति बंद

देहरादून: चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पिछले दिनों घटी घटना में 16 लोगों की मौत के बाद कर्णप्रयाग में स्थित तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी पेयजल निगम ने असुरक्षित माना है। यहां जनपद में कुल पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना के तहत स्थापित हैं।

पेयजल निगम के अनुरोध पर खतरे को देखते हुए यूपीसीएल के अधिकारियों ने कर्णप्रयाग के तीन और प्लांट की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।अब इन प्लांट में सुरक्षा पुख्ता करने के बाद ही दोबारा आपूर्ति सुचारू की जाएगी। इसके अलावा चमोली के सभी प्लांट की सुरक्षा की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को दिन में ही यूपीसीएल ने तीनों प्लांट की बिजली काट दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments