Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिआज तक किस मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला: सीएम...

आज तक किस मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला क्या? नकल माफिया की गर्दन पर हाथ डालने का काम किसने किया? कहा कि मुझे मालूम था कि जो निर्णय ले रहा हूं उससे एक नहीं कई लोग जेल जाएंगे।

जौनसार बावर के कालसी में रविवार को हुए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने विरोधियों के आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे थे कि कालसी में बहुत विरोध होने वाला है, मत जाइए …विरोध किस बात का। सीएम ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि आज जब मैं कालसी आ रहा हूं तो विरोधी डराने का काम कर रहे हैं। कहा कि भर्ती परीक्षाएं नकल के संदेह में आते ही रद्द कर दी गईं।

सीएम बोले कि विरोधी भी यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलकर धामी ही नासूर बने नकल माफिया का खात्मा कर सकता है, हालांकि इसके लिए मुझे अभी कई विरोध झेलने पड़ेंगे और साजिशों का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments