Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचन प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न ऐप और...

निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न ऐप और पोर्टल किये गये हैं तैयार

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न ऐप और पोर्टल तैयार किये गये हैं। सुविधा पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया हो सकती है। प्रचार अवधि में प्रचार की अनुमतियां, हेलीकॉप्टर की अनुमतियां, वाहनों की अनुमति, पोस्टर, बैनर एवं अन्य अनुमतियां सुविधा ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। ऑनलाईन मोड से अनुमतियों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं और अनुमति प्राप्त भी कर सकते हैं। राज्य में सुविधा पोर्टल के माध्यम से अभी तक 2121 अनुमतियों के लिए अनुरोध प्राप्त हुए। उसमें से 1721 अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं। 360 अनुमतियां पूर्ण दस्तावेज न होने अथवा निर्धारित प्रारूप पर न होने के कारण निरस्त की गई हैं। शेष अनुमतियों पर कार्यवाही गतिमान हैं, शीघ्रता से उनका निस्तारण किया जा रहा है। देहरादून जनपद में सर्वाधिक 306 अनुमतियां, हरिद्वार जनपद में 299 और उधमसिंह नगर जनपद में 288 अनुमतियां दी जा चुकी हैं। 17 अप्रैल 2024 तक विभिन्न अनुमतियां ली जा सकती हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप में भी राज्य की अच्छी प्रगति है। उत्तराखण्ड देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपनी कारवाई प्रदर्शित कर रहा है। अभी तक सी विजिल ऐप पर 17 हजार 377 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। उसमें से 16 हजार 800 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 554 शिकायतें निराधार पायी गई। सर्वाधिक शिकायते पौड़ी जनपद में 03 हजार 737, टिहरी जनपद में 03 हजार 254 और हरिद्वार जनपद में 2 हजार 600 प्राप्त हुई हैं। सबसे कम शिकायतें अल्मोड़ा जनपद में 162, बागेश्वर में 184 और उत्तरकाशी में 512 प्राप्त हुई हैं। अवैघ पोस्टर की सबसे अधिक 10 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्विस वोटर के लिए 93 हजार 187 इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) जारी किये गये थे। उसमें आवेदनों को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2024 थी। 89 हजार 47 आवेदन डाउनलोड किये गये। उन्होंने सभी सर्विस वोटर से अनुरोध किया कि इस सुविधा का लाभ लें और मतगणना से पूर्व इनको प्रेषित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments