Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में जुटे 500 से अधिक वॉलंटियर्स को...

38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों में जुटे 500 से अधिक वॉलंटियर्स को दी गई ट्रेनिंग

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को अपने रजत जयंती वर्ष में मिला है। ये खेल 28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर से हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 30,000 आवेदकों में से चुने गए 500 से अधिक वॉलंटियर्स ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया।
ये वॉलंटियर्स उत्तराखंड के प्रमुख कॉलेजों से चुने गए हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इन वॉलंटियर्स को गेम्स के दौरान विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 38वें राष्ट्रीय खेल के सी.ई.ओ, अमित कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर वॉलंटियर्स को प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड राज्य को 38वें नेशनल गेम्स की मेज़बानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हमें एक उत्तराखंडी के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहिए और बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों को एक अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करना चाहिए। इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “राष्ट्रीय खेल के लिए वॉलंटियर्स प्रोग्राम के तहत वॉलंटियर्स की फिजिकल ट्रेनिंग आज से प्रारंभ हो गई है। मैं राष्ट्रीय खेल में अहम भूमिका निभाने जा रहे सभी वॉलंटियर्स को अपनी अग्रिम शुभकामनाएँ देती हूँ और उम्मीद करती हूँ हमारे वॉलिंटियर्स साथी खेलों के महासमर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में हमारे सहभागी बनकर देश में भी संदेश देने का काम करेंगे और निश्चित ही स्वयं भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनकर नए अनुभवों प्राप्त करेंगे।” यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वॉलंटियर्स को आयोजन की हर जरूरत को समझने और अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया था। वॉलंटियर्स की यह टीम 38वें राष्ट्रीय खेल को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments