Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमतगणना तैयारियों के संबंध में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना तैयारियों के संबंध में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना तैयारियों के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री की चौक लिस्ट तैयार की जाए तथा मतगणना में लगने वाले कार्मिकों हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होनंे कहा कि समस्त एआरओ मतगणना हॉल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देख ले तथा अपने-अपने विधानसभावार बनाए जाने वाले मतगणना काउंटर एवं स्थापित की जाने वाली मतगणना टेबल हेतु स्थान आदि का अवलोकन कर लें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह द्वारा पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस एवं ईवीएम की मतगणना से पूर्व एवं मतगणना के उपरान्त की जाने वाली गतिविधि/दायित्वों का विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अधिकारियों के सवालों/शंकाओं का भी समाधान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेेगी, उपजिलाधिकारी सदर हरीगिरी, एमडी परिवहन विभाग अनिल गर्बियाल, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, मीनाक्षी पटवाल, उपजिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, उपजिलाधिकारी डोईवाल अपर्णा ढौडियाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा नगर आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र सिंह नेगी, एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेष कुमकुम जोशी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments